विजेताओं को पुरस्कृत करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह 'राणा' व विधायक सीताराम वर्मा
*भूपेश पाण्डेय
पन। पर अच्छी नस्ल के गोवंशो का पालन करने वाले गोपालकों को पुरस्कृत भी किया गया। वहीं गन्ने की अ
अच्छी नस्ल की गाय का चयन करते चिकित्सक
प्रतिवर्ष कार्तिक शुक्ल पक्ष अष्टमी को स्वर्गीय अंबिका प्रसाद सिंह की याद में मनाया जाने वाला गोपाष्टमी मेले का आयोजन उनके पौत्र शशिविंद सिंह "बेचन" द्वारा आयोजित द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आए हुए क्षेत्र के रामबरन महाविद्यालय प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने कहा कि, ''गोमूत्र से निर्मित पंचगव्य तन-मन और आत्मा को शुद्ध कर देता है। तनाव और प्रदूषण से भरे वातावरण की शुद्धि में गाय की भूमिका समझने के बाद हमें गोधन की रक्षा में पूरी तरह से जुड़ जाना चाहिए। तभी हम गोविंद-गोपाल की पूजा को सार्थक कर सकते हैं। सनातन काल से ही गाय को देवताओं का प्रतिनिधि माना गया है।" कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह 'राणा' ने कहा कि, "गाय के गोबर की खाद से फसलें अच्छी होती है और सब्जी, फल, व अनाज के प्राकृतिक तत्वों का संरक्षण भी होता है। आयुर्वेद में गौमूत्र अनेक असाध्य रोगों की चिकित्सा में उपयोगी माना गया है इसलिए हमें गौ पालन को बढ़ावा देना चाहिए।"
कार्यक्रम की अध्यक्षता वयोवृद्ध पं. रामअयुग पांडेय ने की। मेले में पशु चिकित्सकों की टीम ने कैंप लगाकर किसानों को गोपालन से संबंधित जानकारियां देते हुए निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया। गोपाष्टमी मेले में देसी बछिया में डड़वा कला के कबि यादव प्रथम और हमजाबाद के रानू को द्वितीय स्थान मिला। संकर बछिया वर्ग में सरैया के संतराम वर्मा प्रथम और हमजाबाद के निखिल को द्वितीय स्थान मिला। बैल जोड़ी में डड़वा कला के मोहित यादव पहले और राम बहाल दूसरे स्थान पर रहे। देसी गाय वर्ग में पहाड़पुर के राधेश्याम सिंह और संकर गाय वर्ग में डड़वा कला के सच्चेलाल यादव प्रथम स्थान पर रहे।
कार्यक्रम के अंत में विधायक द्वारा प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे गोपालकों को पुरस्कृत किया गया गन्ने की उन्नत किस्म की उपज के लिए हमजाबाद के श्यामलाल को प्रथम पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में संयोजक अरविंद सिंह "पप्पू", चीनी मिल जीएम रामजी सिंह, ओपी चौधरी, बासुदेव यादव, संजय सिंह, कमलेश सिंह, राम अछैबर सिंह, विनोद सिंह आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment