Sunday, 1 December 2019

'कौन सुनेगा, किसको सुनाए.... विधायक और सांसद से शिकायत के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ

'कौन सुनेगा, किसको सुनाए.... वाली कहावत स्थानीय कस्बावासियों के लिए पूरी तरह सटीक बैठती है। ग्राम पंचायत, बीडीओ, एसडीएम, स्थानीय विधायक व वर्तमान महिला सांसद तक से लोग जल निकासी की समस्या के निजात दिलाने की गुहार लगाते थक चुके है। लेकिन अभी तक अगर कुछ हासिल हुआ तो सिर्फ कोरा आश्वासन। लोगों के घरों से लेकर नालियों व सड़क पर जमा है गंदा पानी। दुर्गYह न्ध व जल संक्रमित बीमारियों के बीच रहने को मजबूर है मोतिगरपुर ब्लॉक चौराहे के व्यापारी और स्थानीय लोग।

   h
       लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर मोतिगरपुर कस्बे में जल निकासी की समस्या
 
                                   जल निकासी न होने से गंदे पानी से भरी नाली
 
 
 
 
 
 
क्या कहते है बाजारवासी-----
 
1-
अनिल मिश्र (युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष)--
पिछले हफ्ते एसडीएम जयसिंहपुर को ज्ञापन दिया था। लेकिन अभी तक सफाई नहीं हो सकी। राजमार्ग पर जल भराव से आये दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे है। तेज दुर्गंध के बीच जल संक्रमित बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

2-
अखिलेश अग्रहरि (व्यवसायी)----
सभी जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। सांसद से उम्मीद थी, लेकिन अभी तक निराश ही हाथ लगी है।

3-
अभिषेक सिंह 'राणा' (बीडीसी सदस्य/ कांग्रेस जिलाध्यक्ष)----
भाजपा शासन में विकास सिर्फ कागजों में चल रहा है। मेरे द्वारा खुद इस समस्या के समाधान के लिए दो बार क्षेत्र पंचायत में प्रस्ताव दिया गया, लेकिन उपेक्षा के चलते आज तक ब्लॉक मुख्यालय पर एक भी कार्य नहीं कराया गया।

4-
बबलू बरनवाल (व्यवसायी)----
आये दिन राहगीर गंदे पानी में फिसलकर गिर रहे है। कई घरों में पानी जमा है। समस्या का शीघ्र निराकरण होना चाहिए

Tuesday, 5 November 2019

गंगा, गायत्री, गीता व गोवर्धन की तरह पूजनीय है गाय

विजेताओं को पुरस्कृत करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह 'राणा' व विधायक सीताराम वर्मा

*भूपेश पाण्डेय


 
        
 पन।   पर अच्छी नस्ल के गोवंशो का पालन करने वाले गोपालकों को पुरस्कृत भी किया गया। वहीं गन्ने की अ 

      
 
     
 
   
  
    




 
    
  

  
                                            


                    
  


 
  
यक द्वारा पुरस्कार दिया गया।
   अच्छी नस्ल की गाय का चयन करते चिकित्सक  
       प्रतिवर्ष कार्तिक शुक्ल पक्ष अष्टमी को स्वर्गीय अंबिका प्रसाद सिंह की याद में मनाया जाने वाला गोपाष्टमी मेले का आयोजन उनके पौत्र शशिविंद सिंह "बेचन"  द्वारा आयोजित द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आए हुए क्षेत्र के रामबरन महाविद्यालय प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने कहा कि, ''गोमूत्र से निर्मित पंचगव्य तन-मन  और आत्मा को शुद्ध कर देता है। तनाव और प्रदूषण से भरे  वातावरण की शुद्धि में गाय की भूमिका समझने के बाद हमें गोधन की  रक्षा में पूरी तरह से जुड़ जाना चाहिए। तभी हम गोविंद-गोपाल की पूजा को सार्थक कर सकते हैं। सनातन काल से ही गाय को देवताओं का प्रतिनिधि माना गया है।"  कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह 'राणा' ने कहा कि, "गाय के गोबर की खाद से फसलें अच्छी होती है और सब्जी, फल, व अनाज के प्राकृतिक तत्वों का संरक्षण भी होता है। आयुर्वेद में गौमूत्र अनेक असाध्य रोगों की चिकित्सा में उपयोगी माना गया है इसलिए हमें गौ पालन को बढ़ावा देना चाहिए।" 
मेले में आये पशुओं का परीक्षण करते पशु चिकित्सक

कार्यक्रम की अध्यक्षता वयोवृद्ध पं. रामअयुग पांडेय ने की। मेले में पशु चिकित्सकों की टीम ने कैंप लगाकर किसानों को गोपालन से संबंधित जानकारियां देते हुए निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया। गोपाष्टमी मेले में देसी बछिया में डड़वा कला के कबि यादव प्रथम और हमजाबाद के रानू को द्वितीय स्थान मिला। संकर बछिया वर्ग में सरैया के संतराम वर्मा प्रथम और हमजाबाद के निखिल को द्वितीय स्थान मिला। बैल जोड़ी में डड़वा कला के मोहित यादव पहले और राम बहाल दूसरे स्थान पर रहे। देसी गाय वर्ग में पहाड़पुर के राधेश्याम सिंह और संकर गाय वर्ग में डड़वा कला के सच्चेलाल यादव प्रथम स्थान पर रहे। 
मेला शिविर को संबोधित करते विधायक सीताराम वर्मा

कार्यक्रम के अंत में विधायक द्वारा प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे गोपालकों को पुरस्कृत किया गया गन्ने की उन्नत किस्म की उपज के लिए हमजाबाद के श्यामलाल को प्रथम पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में संयोजक अरविंद सिंह "पप्पू", चीनी मिल जीएम रामजी सिंह, ओपी चौधरी, बासुदेव यादव, संजय सिंह, कमलेश सिंह, राम अछैबर सिंह, विनोद सिंह आदि उपस्थित रहे।

Tuesday, 1 October 2019

एक लाख की स्मैक के साथ दंपति गिरफ्तार

मोतिगरपुर। क्षेत्र में कई महीनों से फल-फूल रहे स्मैक के कारोबार पर अंकुश लगाते हुए थानाध्यक्ष मोतिगरपुर ने दंपति को गिरफ्तार किया। पकड़े गये दंपति के पास से एक लाख रुपये से अधिक कीमत की स्मैक बरामद की गयी है।
मालूम हो कि ऑपरेशन अंकुश अभियान के तहत थानाध्यक्ष मोतिगरपुर रतन कुमार शर्मा ने कई अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की। इसी क्रम में थानाध्यक्ष को पता चला कि क्षेत्र के बॉर्डर पर स्थित श्रीरामनगर चौरे बाजार के पास पिछले कई महीनों से स्मैक का कारोबार फल-फूल रहा है। स्मैक की लत युवाओं में तेजी से फैल रही थी। रविवार शाम करीब 5 बजे थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा, एसआई प्रमोद यादव हमराहियों के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे, इसी बीच मुखबिर की सूचना पर जय माँ सरस्वती बाल विद्या मंदिर श्रीरामनगर चौरे के पास एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया। पकड़े गये दंपति के पास से जमा तलाशी के दौरान 32 ग्राम स्मैक व 1520₹ नगदी बरामद की गयी। पकड़े गये दंपति की पहचान स्थानीय थाने के श्रीरामनगर चौरे निवासी इस्लाम उर्फ शहबान पुत्र बरसाती व मोमिना पत्नी इस्लाम के रूप में हुई। थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा ने बताया कि, " पकड़े गये दंपति बाहरी जिलों से स्मैक लाकर नशे का कारोबार करते थे। पकड़े गये स्मैक की कीमत करीब 1 लाख रुपये से अधिक है। दोनों को जेल भेजा गया।

Monday, 30 September 2019

पूर्वांचल का ऐतिहासिक पांडेबाबा धाम सैकड़ों वर्ष बना है लोगों की आस्था और श्रद्धा का केंद्र

*भूपेश पाण्डेय 
                                                                  

मोतिगरपुर। जिला मुख्यालय से करीब 32 किमी दूर स्थित पांडेय बाबा ब्रह्मधाम सैकडों साल से लोगों की आस्था और श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है। यहाँ प्रतिवर्ष क्वार महीने में विजयादशमी को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।
    किंवदंती के मुताविक करीब 350 वर्ष से पूर्व बढ़ौनाडीह नामक स्थान पर धरमंगल पांडेय का जन्म ब्राह्मण परिवार में हुआ। पांच वर्ष की अल्पायु में ही माता-पिता की मृत्यु हो जाने के बाद से ही बालक धरमंगल का मन तप में लग गया। वे घनघोर जंगल में गर्मी के मौसम में पंचाग्नि, ठंड में जल एंव बरसात में खुले आसमान के नीचे तपस्या करते थे। उम्र के साथ ही उनकी कीर्ति भी चारों तरफ बढ़ने लगी। तपोबल से ही उनके वस्त्र आसमान में सूखते थे। संयोग से तत्कालीन स्थानीय राजघराने का राजकुमार शिकार करते हुए उसी जंगल मे आ गया और देर शाम तक शिकार न मिलने पर अगले दिन आने की नीयत से गोमती नदी के  दूसरे किनारे पर स्थित सराय (वर्तमान में मीठापुर-चौपरिया) नामक स्थान पर रुक गया। अगले दिन पुनः शिकार की तलाश में आपके आश्रम के नजदीक पहुँच गया। वही पास में ही एक गरीब परिवार की नवयुवती ईंधन के लिए उपले एकत्र कर रही थी। राजकुमार प्रेम आसक्त हो उससे दुराचार का प्रयास करने लगा। ब्राह्मण देव के हस्ताक्षेप राजकुमार उस समय तो क्षमा मांगकर सराय वापस चला गया, लेकिन बदले की भावना से ब्राह्मण को मारने के लिए सराय के लोगों को षडयंत्र के तहत भेजा। लेकिन ब्राह्मण के तेज को देखकर सारे लोग वापस लौट आये। अंत में सबने मिलकर रग्घू नामक जल्लाद को ब्राह्मण का सिर काटने के लिए भेजा और कहा, कि ऐसा न करने पर राजद्रोह के आरोप में उसके पूरे परिवार को मार दिया जायेगा। जल्लाद रग्घू भी ब्राह्मण का तेज देख उन्हें मारने का साहस नहीं कर सका। तीन दिन बाद वो ब्राह्मण के पैरों पर गिर पड़ा और सारी बातें बताकर अपने परिवार की रक्षा की भीख मांगने लगा।

सुलतानपुर जिले के लखनऊ -बलिया राजमार्ग पर बढ़ौनाडीह स्थित ब्राह्मण देव ( पांडेबाबा ) का                                         ऐतिहासिक धाम
ब्राह्मण देव ने कहा इसमें तुम्हारा कोई दोष नहीं है, तुम तो राजधर्म का पालन कर रहे हो, लेकिन इस षडयंत्र में शामिल राजकुमार व सराय के लोगों का सर्वनाश अवश्य होगा। तुम अपने धर्म का पालन करो। इसके बाद जल्लाद ने उनकी हत्या कर दी। बाद में राजपरिवार व सराय के लोगों का धीरे-2 पतन होता गया। मृत्यु बाद ब्रह्म के रूप में ब्राह्मण देव का आतंक क्षेत्र में फैल गया। वे लोगों से स्वप्न के माध्यम से अपने लिए स्थान मांगने लगे। सभी क्षेत्रवासियों ने ब्राह्मणों द्वारा नवरात्रि में नौ-दिनों तक शांति पाठ कर क्वार माह की विजयादशमी को ब्राह्मण देव को उनके ही आश्रम के एक देव-वृक्ष (पीपल) में स्थापित कर दिया। तब से लेकर आज तक प्रतिवर्ष विजयादशमी को तीन दिवसीय मेले का आयोजन होता आ रहा है।
           पांडेयबाबा के मेले में उमड़ा जन सैलाब 
◆ मान्यता है कि सावन माह के सोमवार या शुक्रवार को ब्राह्मण देव के दर्शन-पूजन करने से पशुओं की गंभीर बीमारियों से रक्षा होती है। पशुओं की रक्षा के लिए लोग पशुओं की संख्या के बराबर कौड़ी व माला-फूल चढ़ाते है। धान की नई फसल चढ़ाने से कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।
                      झूले का आनंद लेते मेलार्थी

◆ कई बड़ी हस्तियां झुका चुकी है सिर...
पूर्वांचल के ऐतिहासिक पाण्डेयबाबा मेले में जहाँ कई प्रदेश के लोग बाबा के दर्शन करने आते है । वही कई राजनैतिक व सामाजिक हस्तियां भी बाबा के धाम में मत्था टेक चुकी है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री पं. श्रीपति मिश्र, कल्याण सिंह, मुलायम सिंह यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पं. केसरी नाथ त्रिपाठी, पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबू केदारनाथ सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. संजय सिंह, उत्तर प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री पं. जय नारायण तिवारी, बाबू। विनोद सिंह, पूर्व राज्यमंत्री ओम प्रकाश सिंह, राम रतन यादव व विश्वनाथ दास शास्त्री, वरुण गांधी, शैलेन्द्र प्रताप सिंह,  देवेंद्र पांडेय, सूर्यभान सिंह सहित दर्जनों हस्तियां बाबा का आशीर्वाद प्राप्त की है।